भारत के सेमीकंडक्टर सेक्टर में अगले 3-वर्षों में 1 लाख से अधिक नई नौकरियां पैदा होने जा रही हैं,जिनमें से 67,500 पद अगले 18-महीनों में ही खुलेंगे। स्पेशलिस्ट को आईटी सेक्टर के मुकाबले 4-6 गुना अधिक वेतन मिलने का अनुमान है। क्वालकॉम, एनवीडिया और एएमडी जैसी कंपनियां चिप डिजाइन, वेरिफिकेशन, प्रोसेस इंजीनियरिंग और एडवांस्ड पैकेजिंग की भर्ती कर रही हैं।