सेमीकंडक्टर स्टार्टअप नेत्रसेमी ने जुटाए $12.5 मिलियन, 6.6 गुना बढ़ी कंपनी की वैल्यूएशन
सेमीकंडक्टर स्टार्टअप नेत्रसेमी ने दो निवेशकों से कुल $12.5 मिलियन की फंडिंग जुटाई है जिसके बाद कंपनी की वैल्यूएशन $11 मिलियन से 6.6 गुना बढ़कर $74 मिलियन हो गई है। इस फंडिंग राउंड में ज़ोहो ने $10.2 मिलियन का निवेश कर स्टार्टअप में 13.83% हिस्सेदारी हासिल की जबकि मौजूदा निवेशक 'यूनिकॉर्न इंडिया वेंचर्स' ने $1.94 मिलियन का निवेश किया।