स्मृति और जेमिमा ने विश्व कप ट्रॉफी के साथ 'सोने' वाले पल को किया रीक्रिएट

पहली बार महिला वनडे विश्व कप ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय बल्लेबाज़ स्मृति मांधना और जेमिमा रॉड्रिग्स ने 'ट्रॉफी संग सोने' वाले पल को रीक्रिएट किया है। उनकी यह तस्वीर वायरल हो गई है। गौरतलब है कि फीफा विश्व कप 2022 की ट्रॉफी के साथ दिग्गज अर्जेंटीनियाई फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने यही पोज़ दिया था।