स्मृति मांधना के पिता के बाद पलाश मुच्छल की भी बिगड़ी तबीयत, ले जाना पड़ा अस्पताल

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मांधना के पिता को दिल का दौरा पड़ने के बाद अब उनके मंगेतर व म्यूज़िक कंपोज़र पलाश मुच्छल की तबीयत बिगड़ गई है जिसके चलते उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें वायरल इंफेक्शन और एसिडिटी की शिकायत थी लेकिन जांच के बाद उन्हें छुट्टी मिल गई है।