आरसीबी की कप्तान स्मृति मांधना का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह गाली की जगह 'बेन स्टोक्स' बोलती दिख रही हैं। डीसी के खिलाफ 4-रन से शतक से चूकने पर स्मृति साथी खिलाड़ियों से कहती दिखीं, "अरे बेन स्टोक्स...मैं तो नीचे शॉट मारने गई थी लेकिन ऊपर चला गया।" एक X यूज़र ने लिखा, "यह फनी कन्वर्शेसन सुनकर अच्छा लगा।"