भारतीय महिला ओपनर स्मृति मांधना ने वनडे क्रिकेट के इतिहास में किसी भारतीय का सबसे तेज़ शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में 50 गेंदों में शतक जड़ा। इससे पहले भारतीयों में यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था जिन्होंने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 गेंदों में शतक जड़ा था।