स्मृति मांधना ने पलाश से शादी तोड़ने के बाद इंस्टाग्राम बायो से हटाई 'नज़र वाली' इमोजी
भारतीय क्रिकेटर स्मृति मांधना ने संगीतकार पलाश मुच्छल के साथ शादी तोड़ने के बाद अपने इंस्टाग्राम से पलाश के साथ वाली सारी तस्वीरें और वीडियो हटा दिए हैं। इसके अलावा स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम बायो से 'Evil Eye' (नज़र बट्टू) वाली इमोजी भी हटा ली है जिसे उन्होंने पहले पलाश के साथ मैचिंग बायो के तौर पर लगाया था।