स्मृति मंधाना ने तोड़ा 28 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड, रचा इतिहास
भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना एक कैलेंडर ईयर में वनडे क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। 2025 में अब उनके 982 रन हो चुके हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क के 970 रनों का 28 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है।