दीप्ति शर्मा और शेफाली वर्मा को बड़ी ज़िम्मेदारियां, बनाई गईं अलग-अलग फॉर्मैट्स की उप-कप्तान
हरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने के बाद बीसीसीआई ने स्मृति मांधना को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। वहीं, ज़िम्बाब्वे दौरे से पहले दीप्ति शर्मा को भारतीय महिला वनडे टीम का उप-कप्तान और शेफाली वर्मा को टी20I टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 16 अक्टूबर से भारतीय टीम टी20I सीरीज़ की शुरुआत करेगी।