सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका; WODI विश्व कप से बाहर हुईं प्रतिका रावल
भारतीय ओपनर प्रतिका रावल चोट के कारण महिला विश्व कप-2025 से बाहर हो गई हैं। बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी ग्रुप मैच में फील्डिंग करते हुए उन्हें टखने में चोट लगी थी। आईसीसी ने सोमवार शाम इसकी पुष्टि की और उनकी जगह शैफाली वर्मा को टीम में शामिल किया गया है। टूर्नामेंट में रावल ने 7-मैचों में 308 रन बनाए थे।