स्मार्टवॉच पर QR कोड दिखाकर पेमेंट लेता है बेंगलुरु का ऑटो ड्राइवर

स्मार्टवॉच पर क्यूआर कोड दिखाकर पेमेंट लेने वाले बेंगलुरु के एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर से जुड़ा सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो गया है। एक यूज़र ने कमेंट किया, "यह है डिजिटल इंडिया का जादू।" एक अन्य ने लिखा, "इससे आप आसानी से समझ सकते हैं कि बेंगलुरु भारत का टेक सिटी क्यों है।"