अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने शनिवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने उनके आदेश पर सोमालिया में आईएसआईएस के ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। ट्रंप ने कहा, "ये हत्यारे गुफाओं में छिपे हुए थे और अमेरिका व हमारे मित्र देशों के लिए खतरा थे।" उन्होंने कहा, "आईएसआईएस या जो भी अमेरिकियों पर हमला करना चाहते हैं...हम तुम्हें ढूंढकर मारेंगे।"