सोमासिला द्वीप को कहा जाता है तेलंगाना का 'मिनी मालदीव', बनाए गए हैं वॉटरफ्रंट कॉटेज

सोमासिला द्वीप को तेलंगाना का 'मिनी मालदीव' कहा जाता है। यहां पर मालदीव से प्रेरित वॉटरफ्रंट कॉटेज बनाए गए हैं जिसमें एसी, टेलीविज़न, वाई-फाई जैसी सुविधाएं हैं और यहां बोटिंग, नदी की लहरों के किनारे सैर, मछली पकड़ने का आनंद उठा सकते हैं। सोमासिला को भगवान शिव को समर्पित 15 मंदिरों वाले 'मंदिर गांव' के रूप में जाना जाता है।