प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान वॉशिंगटन डीसी में वाइस हाउस के सामने स्थित अमेरिकी राष्ट्रपति के गेस्ट हाउस ब्लेयर हाउस में ठहरेंगे। इस आवास में चार्ल्स डी गॉल, महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय समेत कई दिग्गज नेताओं की मेज़बानी की है। 70,000 वर्ग फीट में फैले इस गेस्ट हाउस में 119 आलीशान कमरे और गार्डन है।