सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का विरोध करने वाली ताकतें आज भी मौजूद हैं: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में रविवार को 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' पर अपने संबोधन में कहा, "दुर्भाग्य से आज भी हमारे देश में वो ताकतें मौजूद हैं, सक्रिय हैं, जिन्होंने सोमनाथ पुनर्निर्माण का विरोध किया।" पीएम ने कहा, "आज तलवारों की जगह दूसरे कुत्सित तरीकों से भारत के खिलाफ षड्यंत्र हो रहे हैं और इसलिए हमें ज़्यादा सावधान रहना है।"