सैमसंग को तिमाही में हो सकता है $80 बिलियन का मुनाफा, किसी टेक कंपनी का अबतक का सबसे बड़ा मुनाफा
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने जुलाई-सितंबर तिमाही में 107.4 ट्रिलियन वॉन (लगभग $80-बिलियन) के रिकॉर्ड ऑपरेटिंग प्रॉफिट का अनुमान लगाया जो किसी टेक कंपनी का अबतक का सबसे अधिक तिमाही मुनाफा होगा। यह लगातार चौथी तिमाही होगी जब कंपनी रिकॉर्ड ऑपरेटिंग प्रॉफिट दर्ज करेगी। यह अनुमान AI डेटा सेंटरों में इस्तेमाल होने वाली मेमोरी चिप्स की बढ़ती मांग के बीच आया।