सैमसंग पर अमेरिका में लगा ₹3,953 करोड़ का जुर्माना
अमेरिका के एक कोर्ट ने सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स पर 4जी, 5जी और Wi-Fi तकनीकों से जुड़े कोलिज़न कम्युनिकेशंस के चार पेटेंट उल्लंघन के लिए $445.5 मिलियन (करीब ₹3,953 करोड़) का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने माना कि सैमसंग ने अपने गैलेक्सी स्मार्टफोन्स और लैपटॉप्स में पेटेंट का अवैध इस्तेमाल किया। कोलिज़न कम्युनिकेशंस ने 2023 में सैमसंग पर केस दर्ज कराया था।