सैमसंग सर्विस सेंटर के स्टाफ ने रिपेयरिंग के दौरान खोला कस्टमर का WhatsApp, देखीं तस्वीरें

सैमसंग सर्विस सेंटर के एक कर्मचारी ने कथित तौर पर रिपेयरिंग के दौरान एक कस्टमर का वॉट्सऐप देखा व मीडिया एक्सेस किया। घटना का वीडियो सामने आया व कस्टमर ने कहा कि उसने स्क्रीन-टाइम में कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी जिससे पता चला कि उसकी पर्सनल ऐप्स को बिना इजाज़त के एक्सेस किया गया। वहीं, मामले में शिकायत दी गई है।