सिया और चेतन ने 4 महीने पहले कर ली थी शादी, इसके बाद रची केतन को मारने की साज़िश: रिपोर्ट
'न्यूज़ 18 मराठी' की रिपोर्ट के मुताबिक, पुणे के केतन हत्याकांड में जांचकर्ताओं का मानना है कि सिया गोयल और चेतन चौधरी ने करीब 4 महीने पहले अपने-अपने घरवालों को बिना बिताए शादी कर ली थी। आरोपियों के मोबाइल से रिकवर की गई वॉट्सऐप चैट्स से इसका खुलासा हुआ। दोनों ने इसके बाद ही केतन को मारने की साज़िश रची।