पुलिस की 5,053-पन्नों की चार्जशीट के अनुसार, केतन को लोहागढ़ किले तक बुलाने के लिए आरोपियों ने 'माही' नाम से फर्ज़ी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया था। इसमें आरोपियों की पहचान की एक महिला की तस्वीर लगाई गई थी। उससे केतन को मेसेज भेजकर बताया गया कि माही, सिया की दोस्त है और उसे सरप्राइज़ बर्थडे के लिए किले पर बुलाया गया।