सिया ने केतन को मारने से पहले पढ़ा था राजा रघुवंशी केस, कस्टडी में महिला से मारपीट पर जुटाई जानकारी
पुलिस के मुताबिक, केतन हत्याकांड की मुख्य आरोपी सिया ने वारदात से पहले इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की जानकारी जुटाई थी और इंटरनेट पर यह भी सर्च किया था कि क्या पुलिस कस्टडी में महिलाओं संग मारपीट होती है। यह जानकारी सिया के मोबाइल की सर्च हिस्ट्री से मिली है। राजा को उसकी पत्नी ने हनीमून पर मारा था।