inshorts

सायकाइट्रिस्ट ने बताए टीनेजर्स की बिगड़ती मानसिक स्थिति के 10 संकेत

सायकाइट्रिस्ट डॉक्टर मंतोष कुमार ने टीनेजर्स की बिगड़ती मानसिक स्थिति के 10 संकेत बताए हैं। उन्होंने परिवार-दोस्तों से दूरी, पढ़ाई के नंबरों में अचानक कमी, खुद का ख्याल न रखने, सोने-खाने व फ्रेंड सर्कल में बदलाव, नशे की लत, अक्सर गुस्सा होने, खुद को चोट पहुंचाने, रोज़ की गतिविधियों से घटती दिलचस्पी और स्कूल से लगातार गैरहाज़िरी का ज़िक्र किया।