सायना नेहवाल ने पारूपल्ली कश्यप के साथ शेयर की तस्वीर, तलाक ना लेने का दिया संकेत

बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने पति पारूपल्ली कश्यप से अलग होने का एलान करने के बाद अब इंस्टाग्राम पर पारूपल्ली के साथ तस्वीर शेयर की है। साइना ने पोस्ट में लिखा, "कभी-कभी दूरी आपको मौजूदगी का महत्व सिखाती है। हम फिर से कोशिश कर रहे हैं।" इस पोस्ट के बाद साइना और पारूपल्ली के री-यूनियन की अटकलें लग रही हैं।