न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में मोहम्मद सिराज को लगातार प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने पर पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने निराशा जताई है। उन्होंने कहा, "मुझे मोहम्मद सिराज के लिए बुरा लग रहा है क्योंकि वह टीम में नहीं हैं। उनमें काफी जोश है। हालांकि, अगर वह टीम में नहीं हैं तो इसमें हम क्या ही कर सकते हैं?"