न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज को बाहर रखने पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने धार्मिक भेदभाव का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अच्छे प्रदर्शन के बावजूद सिराज को मौका नहीं मिला और इसकी वजह उनका नाम हो सकता है। बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस पर क्रिकेट में सांप्रदायिक राजनीति/वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया।