भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज को प्लेइंग XI से बाहर रखना मुश्किल फैसला था। उन्होंने कहा, "सिराज बहुत अच्छे दोस्त हैं।" गिल ने बताया कि उन्होंने सिराज से बात कर इस फैसले के बारे में उन्हें समझाया था। बकौल गिल, टीम का चयन मौजूदा फॉर्म के आधार पर किया गया।