सिर ज़मीन पर व टांगें स्टूल पर, UP में नशे में अजीब मुद्रा में ठेके के बाहर लेटा दिखा सिपाही

चित्रकूट (यूपी) में एक शराब के ठेके के बाहर नशे में धुत होकर अजीब मुद्रा में पड़े ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में पुलिसकर्मी का सिर ज़मीन पर, आधा शरीर हवा में और टांगें स्टूल पर दिखीं। चित्रकूट पुलिस के अनुसार, मामले में मुख्य आरक्षी को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है।

Load More