सिर्फ ₹10,000 की SIP से बन गए ₹9 करोड़, इस म्यूचुअल फंड ने दिया छप्परफाड़ रिटर्न
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल मल्टीकैप फंड ने ₹10,000 की मासिक एसआईपी को 30 वर्षों में ₹9.8 करोड़ बना दिया है। वहीं, इसने 1994 में ₹1 लाख के एकमुश्त निवेश को ₹79 लाख में बदल दिया है। इस फंड का मौजूदा असेट साइज़ ₹15,095 करोड़ है और इसका एक्सपेंस रेशियो 1.74% है। यह आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड हाउस की सबसे पुरानी स्कीम है।