अमेरिका के डेनवर शहर में 96 कमरों वाला एक मोटल सिर्फ $10 (करीब ₹870) में बेचा जा रहा है। खरीदार को इस इमारत को बेघर लोगों के लिए सपोर्टिव हाउज़िंग में बदलने की ज़िम्मेदारी लेनी होगी। एक और शर्त यह है कि यह प्रॉपर्टी 2125 तक कम आय वाले लोगों के लिए आश्रय स्थल बनी रहनी चाहिए।