सिर्फ 3 दिन में शेयर बाज़ार में ₹13 लाख करोड़ हुए स्वाहा, ये हैं गिरावट के 3 बड़े कारण
शेयर बाज़ार में सोमवार को लगातार तीसरे कारोबारी दिन गिरावट दर्ज की गई और पिछले तीन कारोबारी दिनों में निवेशकों के करीब ₹13 लाख करोड़ स्वाहा हो गए हैं। निराशाजनक तिमाही नतीजे, भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर अनिश्चितता और तकनीकी स्तरों का टूटना शेयर बाज़ार में बिकवाली के बड़े कारण माने जा रहे हैं।