लैपटॉप और डेस्कटॉप को रिफर्बिश करने वाली कंपनी जीएनजी इलेक्ट्रॉनिक्स के आईपीओ को बुधवार को पहले दिन महज 45 मिनट में 78% सब्सक्रिप्शन मिला है। कंपनी ने इस आईपीओ के लिए ₹225-₹237 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। वहीं, इसका जीएमपी (ग्रे मार्केट प्रीमियम) बुधवार को ₹105 है। इस आईपीओ के तहत कुल इश्यू साइज़ ₹460.43 करोड़ है।