सिर्फ 6% फिनफ्लुएंसर्स SEBI-रजिस्टर्ड, फिर भी 33% दे रहे शेयर खरीदने की सलाह: रिपोर्ट
CFA इंस्टीट्यूट की स्टडी के मुताबिक, अध्ययन में शामिल फिनफ्लुएंसर्स में से सिर्फ 6% ही सेबी-रजिस्टर्ड हैं जबकि 33% सीधे तौर पर शेयर खरीदने की सलाह देते हैं। 25-56 उम्र के 48 फिनफ्लुएंसर्स पर हुई स्टडी में अधिकांश पुरुष थे। करीब 37% फिनफ्लुएंसर्स स्पॉन्सर्ड कंटेंट/एफिलिएट मार्केटिंग जैसे कॉन्फ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्ट के बारे में ठीक से जानकारी देने में नाकाम रहे।