सिर्फ कैमरों के सामने बोलने के लिए याचिकाएं दायर न करें: न्यायिक सुधारों की याचिका पर SC
सुप्रीम कोर्ट ने हर अदालत को एक साल के भीतर मामलों का निपटारा अनिवार्य करने की मांग वाली एक जनहित याचिका (PIL) खारिज कर दी है। सुनवाई के दौरान सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत ने याचिकाकर्ता से कहा, “अगर आप देश बदलना चाहते हैं तो मुझे चिट्ठी लिख सकते हैं। सिर्फ कैमरों के सामने बोलने के लिए याचिकाएं दायर न करें।"