खाना छोड़कर सिर्फ पानी पीकर रहने वाली एक 18-वर्षीय लड़की की केरल में मौत हो गई है। इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के डॉक्टर राकेश गुप्ता के मुताबिक, वॉटर फास्टिंग से मांसपेशियां कमज़ोर हो सकती हैं। लंबे समय तक ऐसा करने से पोषक तत्वों की कमी हो सकती है और भोजन से मिलने वाले पानी की कमी से डीहाइड्रेशन हो सकता है।