सिर्फ ब्रेकअप की वजह से पुरुष के खिलाफ नहीं हो सकता रेप केस: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने शादी का झांसा देकर बलात्कार के आरोपों का सामना कर रहे एक युवक को राहत दी है। बकौल कोर्ट, सिर्फ ब्रेकअप के कारण पुरुष के खिलाफ आपराधिक मुकदमा नहीं चला सकते। कोर्ट ने कहा, "जब रिश्ता शादी तक नहीं पहुंचता तो...दोनों पक्षों के बीच शुरुआत में सहमति से बने संबंध को आपराधिक रंग नहीं दे सकते हैं।"