सिर्फ बालों से बातचीत करने के लिए ₹5,000 फीस ले रही लड़की, क्या होती है 'हेयर विस्परर' की जॉब?
गुरुग्राम निवासी ट्विशा शर्मा नामक महिला ने नए प्रोफेशन 'हेयर विस्परर' के बारे में बताया है। बकौल महिला, एक लड़की ने बताया कि बतौर 'हेयर विस्परर' वह बालों की एनर्जी सेंस कर उनके डैमेज होने का कारण बताती है। उन्होंने बताया, "वह लड़की...बालों से बातचीत कर एनर्जी सेंस करती है...इसके लिए ₹5,000/सेशन फीस लेती है...जिसमें हेयर स्पा/कट/ट्रीटमेंट शामिल नहीं है।"