प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश के नाम संबोधन में लोगों से स्वदेशी सामान खरीदने की अपील की। उन्होंने कहा, "आज जाने-अनजाने हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में बहुत सी विदेशी चीज़ें जुड़ गई हैं...हमारी जेब में कंघी देशी है या विदेशी हमें पता ही नहीं।" प्रधानमंत्री ने कहा, "हमें इनसे मुक्ति पानी होगी....हम वे सामान खरीदें जो मेड-इन-इंडिया हैं।"