inshorts

सीरिया में अगले 5 साल के लिए इस्लामी शासन हुआ लागू

सीरिया में अंतरिम राष्ट्रपति अहमद अल-शरा ने अस्थायी संविधान पर हस्ताक्षर किए हैं जिसके अनुसार देश अगले 5 सालों तक इस्लामी शासन के अधीन रहेगा। अस्थायी संविधान के अनुसार, 'इस्लाम' देश के राष्ट्रपति का धर्म है और इस्लामी न्यायशास्त्र 'कानून का मुख्य स्रोत' होगा। अस्थायी संविधान महिलाओं के अधिकार, अभिव्यक्ति की आज़ादी और मीडिया की स्वतंत्रता की गारंटी देता है।