सीरिया में इस्लामिक स्टेट के खिलाफ क्या है अमेरिका का ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक?

अमेरिका ने शनिवार को सीरिया में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के कई ठिकानों पर हमला करने की घोषणा की। राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के निर्देश पर किए गए ये हमले ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक का हिस्सा हैं। इसके तहत F-15Es, A-10s, AC-130Js और MQ-9s सहित 20 से अधिक विमानों ने कम-से-कम 35 स्थानों को निशाना बनाकर 90 से अधिक सटीक गोलाबारी की।