सीरिया में खूनी हिंसा के बीच गोलियों की ताबड़तोड़ बरसात का वीडियो आया सामने

सीरिया में पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद के समर्थकों और सरकारी सुरक्षाबलों के बीच गोलियों की बरसात का वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग हो रही है। इस हिंसा में अबतक 745 आम नागरिक समेत 1000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 14 साल के सीरियाई इतिहास में यह सबसे भीषण खूनी संघर्ष है।