सीरिया में जुमे की नमाज़ के दौरान एक मस्जिद के अंदर ज़बरदस्त धमाका हुआ जिसमें कम-से-कम 8 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। इस इलाके में ज़्यादातर अलावी लोग रहते हैं और देश ने इसे आतंकवादी हमला बताया है। गौरतलब है, जून में सीरिया के एक चर्च में हुए आत्मघाती हमले में 25 लोग मारे गए थे।