सूर्या हत्याकांड में पीड़ित परिवार के एक सदस्य को मिली नौकरी, DM ने सौंपा नियुक्ति पत्र
गाज़ियाबाद (यूपी) में हुए सूर्या हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार के एक परिजन को ज़िलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने नियुक्ति पत्र सौंपा है। परिवार के सदस्य को नगर पालिका में सफाई सुपरवाइज़र के पद पर नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि सूर्या की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी और मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर हो गया था।