सीरियाई विद्रोही समूह के साथ सीधे संपर्क में हैं अमेरिकी अधिकारी: एंटनी ब्लिंकन
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि अमेरिकी अधिकारी सीरियाई विद्रोही समूह हयात तहरीर अल-शाम (एचटीएस) व अन्य पक्षों के साथ सीधे संपर्क में हैं। उन्होंने आगे कहा, "सीरियाई लोगों के लिए हमारा संदेश यह है कि हम चाहते हैं वे सफल हों और हम ऐसा करने में उनकी मदद करने के लिए तैयार हैं।"