सूर्य के दृश्यमान सतह की अब तक की सबसे स्पष्ट तस्वीर की गई जारी

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) ने सूर्य की दृश्यमान सतह (फोटोस्फीयर) का अबतक का सबसे स्पष्ट दृश्य दिखाने वाली 4 तस्वीरें जारी की हैं। ये विज़ुअल अंतरिक्ष यान के पोलारिमेट्रिक ऐंड हेलियोसिस्मिक इमेजर द्वारा ली गई तस्वीरों को मिलाकर बनाए गए हैं। सोलर ऑर्बिटर जब सूर्य से 74 मिलियन किलोमीटर से भी कम दूर था तब ये तस्वीरें ली गई थीं।