सूर्यकुमार को हटाए जाने की खबरों के बीच क्यों टी20I कप्तान की रेस में सबसे आगे हैं श्रेयस अय्यर?
सूर्यकुमार यादव को भारत के टी20I कप्तान के रूप में हटाए जाने की खबरों के बीच कप्तानी की रेस में श्रेयस अय्यर सबसे आगे हैं। इसके पीछे का कारण टी20I मैचों में नंबर-4 पर उनका शानदार प्रदर्शन हो सकता है। उन्होंने नंबर-4 पर बल्लेबाज़ी करते हुए 10-पारियों में 37.57 की औसत और 150.28 की स्ट्राइक-रेट से 263 रन बनाए हैं।