भारत के टी20I कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 75वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सूर्यकुमार ने पीएम मोदी के साथ हाथ मिलाने वाली अपनी तस्वीर 'X' पर शेयर कर लिखा, "हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन पर शुभकामनाएं।" सूर्यकुमार के इस पोस्ट पर एक यूज़र ने लिखा, "इसे देखकर पाकिस्तानी जीते जी मर जाएंगे।"