भारत ने एशिया कप 2025 में ओमान के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 8 विकट के नुकसान पर 188 रन बनाए हैं। मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बैटिंग ऑर्डर में खुद को सबसे पीछे रखा और उनकी बैटिंग आई ही नहीं। भारत की ओर से संजू सैमसन ने सर्वाधिक 56 रन बनाए हैं।