टीम इंडिया से बाहर चल रहे सूर्यकुमार यादव को मिली कप्तानी, SMAT के लिए मुंबई टीम का ऐलान
MCA ने सोमवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए मुंबई टीम का ऐलान किया। टीम इंडिया से बाहर चल रहे सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया गया है। शिवम दुबे और चोट से वापस आ रहे शार्दुल ठाकुर भी टीम में हैं। मुंबई 14 नवंबर को कोलकाता में हैदराबाद से अभियान शुरू करेगी।