सूर्यकुमार यादव ने 'मेरे नाम पर झूठ फैलाया जा रहा' क्यों कहा? वैभव सूर्यवंशी के लिए लिखा संदेश
ऑनलाइन अपने नाम से वायरल हो रहे बयान 'मुझे मेरे भविष्य पर स्पष्टता नहीं दी गई...मुझे वह इज़्ज़त नहीं मिली जिसका मैं हकदार था' पर सूर्यकुमार यादव ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। उन्होंने युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “यह सिर्फ शुरुआत है, देश का नाम रोशन करते रहो।”