सूर्यकुमार यादव ने T20 क्रिकेट में पूरे किए 9000 रन, रोहित-कोहली के क्लब में हुए शामिल
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले T20I मैच के दौरान T20 क्रिकेट में 9000 रन पूरे किए हैं। सूर्यकुमार अब बल्लेबाज़ विराट कोहली, रोहित शर्मा और शिखर धवन के बाद इस आंकड़े को छूने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं। सूर्यकुमार ने 347 मैचों की 321 पारियों में 9,000 रन बनाए हैं।